फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हरदोई जिले के युवक की मौत हो गई। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना हरियावां इलाके के गांव मरई निवासी मो. इरफान (19) शादी के बाद रिश्तेदार की चौथी में बाइक से सवार होकर बिसवां जा रहे थे। इस बीच मिश्रिख इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर काशीपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ दूरी पर लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें