खैराबाद(सीतापुर)। कमलापुर इलाके में एक झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप ने अपने को बचाने के लिए जबरदस्ती शव को टैंपों में रखकर घर भिजवा दिया। पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है।
रसूलपुर निवासी अशोक कुमार (40) वायरल से पीड़ित थे। छोटे भाई लालू प्रसाद ने बताया कि भाभी रोशनी के साथ बीती रात थाना क्षेत्र कमलापुर के बरईजलालपुर में एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। यहां पर मेडिकल स्टोर संचालक ने भर्ती कर लिया।
इलाज के कुछ ही देर बाद ही मौत हो गई। उसके बाद टैंपो बुलाकर जबरदस्ती वहां से घर भिजवा दिया। सूचना खैराबाद पुलिस को दी तो अधिकारियों ने कमलापुर का मामला होने की बात कहकर कमलापुर पुलिस के पास जानेे के लिए कहा। कमलापुर एसओ सतीश चंद ने बताया तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।