फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वृक्षारोपण महाकुंभ के पहले दिन लगाए 61 लाख पौधे

Sat, 22 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मूसेपुर मुतवल्ली में ग्राम समाज की भूमि पर मंत्री आशीष पटेल ने बरगद का पौधा लगाकर वृक्षारोपण महाकुंभ का शुभारंभ किया। वहीं, सचिव मानव अधिकार आयोग व अभियान की नोडल अधिकारी के. धनलक्ष्मी ने पूजन अर्चन कर पौधरोपण किया। उनके साथ जिलाधिकारी अनुज सिंह, अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी व अन्य अधिकारियों ने नंदन वन ऑफिसर कॉलोनी सीतापुर में भी पौध रोपण किया। डीएफओ बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि अभियान के पहले दिन करीब 60 लाख 95 हजार 619 पौधे लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सरकार के प्रयास से आज 30 करोड़ पौधे पूरे प्रदेश में रोपे जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने 6 वर्ष में पौधरोपण कर प्रदेश के हरित क्षेत्र में 9 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जहां पर पेड़ों को ट्रीगार्ड की जरूरत है वहां पर सीएसआर और जन सहयोग से ट्रीगार्ड लगाए जाएं। नोडल अधिकारी के धनलक्ष्मी ने कहा कि सब लोगों का यह दायित्व है कि बढ़चढ़ कर पौधरोपण करें। इस अवसर पर महावीर पार्क में पतंजलि योगपीठ द्वारा जन सामान्य को औषधियुक्त पौधों का वितरण किया गया।

हरिशंकरी वाटिका तैयार


परसेंडी क्षेत्र के मूसेपुर मुतवल्ली में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने हरिशंकरी वाटिका तैयार की। शनिवार को यहां वृहद पौधरापेण हुआ। वाटिका में पीपल, बरगद, पाकर, आम, आंवला सहित 2500 औषधीय पौधे रोपे गए। सुरक्षा के लिए चारों तरफ से कटीले तार लगाए गए।
विज्ञापन

मंत्री बोले- मणिपुर हिंसा के आरोपियों को मिले कड़ी सजा
मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि मणिपर की घटना बेहद शर्मनाक है। लोकतंत्र में इस प्रकार की घटना के लिए कोई जगह नहीं है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। महागठबंधन पर बोले कि 2019 में यूपी में बड़ा गठबंधन बना था। जनता ने अपना जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सुनाया था। 2024 में यूपी से पीएम मोदी के नेतृत्व में 80 सीटें जीतेंगे। ओपी राजभर पर बोले कि पीएम मोदी की नीतियों के प्रति जो जुड़ना चाहे सबका स्वागत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें