सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड में जानलेवा बुखार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बुखार से मरने वालों की संख्या 46 पहुंच गई है। गोंदलामऊ विकासखंड इलाके में मलेरिया का प्रकोप फैला हुआ है।
ग्राम हाजीपुर निवासी अमरीश (23) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन इनका इलाज झोलाछाप से करा रहे थे। पहले अमरीश को कुछ फायदा हुआ। उसके बाद तबियत बिगड़ गई। परिजन इनको दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी मौत हो गई।