इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के गांव कपूरपुर गांव निवासी प्रवीण (20) बुधवार सुबह मुंह धुलने के लिए नल के पास गए थे। परिजनों के अनुसार नल में ही सबमर्सिबलपंप लगा है, उसमें करंट आ रहा था। नल छूते ही करंट लगने से प्रवीण उसमें चिपक गए। बिजली का कनेक्शन काटकर परिजन उनको सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।