फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। खंभे पर चढ़कर केबल ठीक कर रहा युवक करंट लगने से खड़ंजे पर जा गिरा, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के भागीपुर गांव निवासी छोटेलाल (22) पुत्र प्रसादी के घर की लाइट खराब हो गई थी। गुरुवार को वह घर के पास स्थित खंभे पर केबल ठीक करने के लिए चढ़ा था। बिजली लाइन ठीक करते समय उसे जबरदस्त करंट लग गया जिससे वह खंभे से खड़ंजे पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। उसको परिवार के लोग फौरन सीएचसी ले गए जहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि परिवार के लोग रेफर कराने के बाद छोटेलाल को बाराबंकी के जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि करंट लगने से मौत की जानकारी हुई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय को सूचना भेजी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें