फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 16 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही पैसेंजर

Sun, 26 Feb 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद 16 मिनट ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही जिससे यात्रियों को विलंब हो गया। सिधौली स्टेशन पहुंचने के बाद भी ट्रेन आधा घंटा देरी से रवाना हो पाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीतापुर से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन शनिवार दोपहर जैसे ही सुरैंचा हाॅल्ट से आगे बढ़ी सिंहपुर गांव के सामने एक युवक उसके सामने आ गया। हादसे में युवक की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जालिमनगर निवासी अनमोल (22) के रूप में की गई। उसके पास से एसबीआई की शाखा साण्डा की एक पासबुक भी पाई गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन रेलवे ट्रैक पर 16 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

सिग्नल क्लीयर होने के बाद ट्रेन रवाना हुई। सिधौली स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 2.55 पर पहुंचती है जो कि तीन बजकर 11 मिनट पर पहुंची। सिधौली स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के दो मिनट बाद उसे रवाना कर दिया जाता है। लेकिन हादसे की वजह से ट्रेन तीन बजकर 27 मिनट पर रवाना की गई।
स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन से युवक कट जाने के कारण विलंब हुआ था। वहीं इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना किन कारणों के चलते हुई इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें