फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महंत के वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। थानगांव इलाके में मंगलवार को महंत के वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। थानगांव थाना क्षेत्र के बरियारपुर के मजरा चकदहा निवासी रमेश इसी गांव के रहने वाले अपने बहनोई ब्रदी के घर जाने के लिए निकले थे। इसी बीच चकदहा मठ के महंत के वाहन की टक्कर लगने से रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। महंत और बहनोई बद्री रमेश को स्थानीय निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद आनन-फानन रमेश को रेउसा में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में अंधी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अन्य परिजन भी रमेश की मौत की खबर पाकर शोकाकुल हैं। थानगांव थानाध्यक्ष उमेश चौरसिया ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें