लहरपुर (सीतापुर)। इलाके में भदफर चौकी के पास सोमवार रात दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बाइकसवार की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी के थाना खीरी गांव निजामपुर निवासी यूनुस अली (50) बाइक से जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर मध्यप्रदेश के जिला सिगरौली थाना गढ़वा गांव केवटली निवासी विजय उर्फ गगन सवार थे। चौकी के पास बने पेट्रोल पंप के निकट दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी नकहा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने यूनुस को मृत घाेषित कर दिया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालकों के पास हेलमेट नहीं मिला है। वहीं, थाना मछरेहटा निवासी अशोक कुमार राजवंशी (45) अपने घर से नैमिष की तरफ बाइक से जा रहे थे। कल्ली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।