रामकोट। डालडा मिल रेलवे क्राॅसिंग के निकट शनिवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष पीयूष कुमार के मुताबिक बड़ौदा निवासी रजनीश (30) रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। सिटी स्टेशन से बालामऊ जाने वाली ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। आशंका है कि वह नशे की हालत में थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)