फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मैजिक वैन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Fri, 12 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना इलाके के रालामऊ गांव के पास बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार दो लोग तेज रफ्तार मैजिक वैन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बन गुजरेहटा गांव निवासी मनीष (25) अपने साथी कमलेश के साथ मोबाइल रिपेयर कराने बाइक से जा रहे थे। रालामऊ के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार मैजिक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। दूसरे साथी का इलाज जारी है। सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार ने बताया कि मैजिक वाहन चालक मौके से भाग गया है। वाहन की तलाश जारी है।
सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर रोष व्याप्त है। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की उदासीनता के कारण आए दिन लोगों की मौत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें