रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में ससुराल से घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के बरीजगतपुर निवासी मुस्ताक (27) अपनी ससुराल हेतमापुर से अपने घर बाइक से लौट रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक मझिगवां तिराहे के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। युवक बाइक से गिरा और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। पहिया मुश्ताक के सिर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एसओ महेश चंद्र पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।