सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र में जलालपुर मार्ग पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
जटपुरवा गांव निवासी शैलेंद्र (28) रविवार देर रात पैदल ही किसी काम से जलालपुर मार्ग पर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, सोमवार को मड़िया निवासी मुनेंद्र (30) बाइक से जलालपुर की तरफ से आ रहे थे। अचानक वह एक साइकिल सवार से टकरा गए। हादसे में मुनेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस से उनको मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।