फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में उसका साथ बाराबंकी निवासी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके में झरेखापुर के निकट नहर पुलिया के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के तेजीपुरवा निवासी अभिषेक कुमार (25) पुत्र रमेश के रूप में हुई है। जबकि बाराबंकी जिले के जाटा बरौली निवासी अरुण कुमार (24) पुत्र अशोक जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक पूर्णागिरी दर्शन करने गए थे, रविवार को लौटते समय यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें