फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में जिंदा जला युवक

Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। मियां सरांय रेलवे स्टेशन मार्ग पर शुक्रवार देर रात कुछ बच्चों ने एक युवक को आग की लपटों से घिरा देखा। बच्चों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 40 वर्ष के आसपास है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वह मानसिक बीमार था। युवक ने एक कंबल ओढ़ रखा था। बीड़ी पीने के दौरान कंबल में आग लगने की संभावना है। चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें