फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे पर लाठियों से पीटकर युवक की हत्या

Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर के लोधौरा गांव निवासी मनोज (35) की बृहस्पतिवार शाम हाईवे पर लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। बाजार से घर लौटते समय नेशनल हाईवे पर ही आरोपियों ने उसे घेर कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर पर गांव के ही कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मनोज शाम करीब साढ़े पांच बजे बाजार से खरीददारी कर घर लौट रहे थे। गांव के बाहर ही मोड़ पर आरोपियों ने मनाेज को रोककर लाठियों से पीटना शुरू दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख हमलावर फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।कमलापुर इंस्पेक्टर इतुल चौधरी और सीओ सिधौली ने घटनास्थल की गहना जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद देर शाम एसपी अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। सिर पर लाठी लगने से मनोज गंभीर घायल हो गए, अस्पताल पहुंचाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि वर्ष 2019 में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कल मनोज और उनकी पत्नी में कुछ कहासुनी हुई थी। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर आई थी। मामला घर का होने के चलते दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आशंका यह भी है कि पति-पत्नी में जो विवाद के दौरान गाली-गलौज हुई उसे गलहफहमी में आरोपियों ने खुद के लिए समझ लिया, इसलिए वह हमलावर हो गए। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें