फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या, पिता ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 13 Oct 2026 10:04 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पिता ने ग्राम प्रधान पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना महमूदाबाद क्षेत्र के पचदेवरा गांव की है। गांव निवासी शिवाकांत वर्मा (25) की हत्या हुई है। आरोप ग्राम प्रधान पर है। परिजनों ने बताया कि शिवाकांत बिलौली बाजार चौराहे पर सरिया-सीमेंट की दुकान में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक था। पिता खेती करते हैं, जबकि भाई श्रीकांत हरियाणा में नौकरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि ग्राम प्रशासक ने बेटे शिवाकांत को डंडे से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि प्रधान के खिलाफ तहरीर मिली है। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केस दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें