फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, लेखपाल पर निजी भूमि को सरकारी बताने का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। रुदाइन गांव निवासी अमरेश कुमार (45) ने बुधवार को गांव के बाहर खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों ने युवक को फंदे से समय रहते उतार लिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने अमरेश की निजी भूमि को सरकारी बता दिया था, जिसके बाद से वह तनाव में था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया।
अमरेश के परिजनों के अनुसार, रुदाइन गांव के लेखपाल अश्विनी कुमार ने अमरेश कुमार की चार बीघे तीन बिस्वा निजी जमीन को सरकारी बता दिया था। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे आहत अमरेश ने बुधवार को फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

वहीं, लेखपाल अश्वनी कुमार ने बताया कि कि अमरेश की जमीन के दोनों ओर शत्रु संपत्ति की भूमि है। इसकी नीलामी हुई थी तो पिलर लगवाए थे। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें