सदरपुर (सीतापुर)। थाना रामपुर कलां क्षेत्र के देवकलिया गांव व कोठीपुरवा पुल के बीच बिसवां-महमूदाबाद सड़क के किनारे शनिवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की मानें तो युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के महरिया निवासी रामू (32) का शनिवार सुबह बिसवां महमूदाबाद मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। थाना क्षेत्र के अलायपुर गांव निवासी मनोहर ने शव की पहचान अपने बड़े दामाद रामू के रूप में की।
मृतक के ससुर मनोहर की मानें तो रामू को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मनोहर ने शव का पोस्टमार्टम कराने की लिखित मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।