कमलापुर। सुल्तानपुर कमैचा गांव निवासी शिल्पी (24) का शव मंगलवार रात घर के आंगन में लगे जाल में फंदे से लटका मिला। उनके भाई रवि ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है, हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।