फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का जल्द सर्वे कराने के निर्देश

Thu, 01 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने क्षेत्र के बीडीओ, एडीओ पंचायत, सीएचसी अधीक्षक व खंड शिक्षा अधिकारियाें के साथ बैठक की। इसमें अतिवृष्टि के बाद जनजीवन को सुचारू रूप से पुनर्स्थापित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम ने कहा कि अतिवृष्टि से गिरे हुए पेड़ों के स्थान पर नवीन पौधरोपण किया जाए। फसल की क्षति का जल्द सर्वे किया जाए। सर्वेक्षण का कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई व पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जलनिकासी कराकर एंटी लार्वा का छिड़काव व फाॅगिंग की जाए। छुट्टा गोवंशों को अभियान चलाकर संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें