कार्यशाला के समापन सत्र में कॉलेज के प्रबंधक फादर थामस ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रशासक फादर जॉनी ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए इसे जरूरी बताया।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. शशि कला मिश्रा ने सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता आरिफ हुसेन, मिस अंशुल पांडेय, रजनी दीक्षित, अपर्णा शर्मा, मनोज धमेजा आदि मौजूद रहे।