फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 27 Jun 2023 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मानपुर थाना क्षेत्र के सजनापुर मजरा तेंदुआ गांव निवासी कौशल (30) रविवार को अपनी पत्नी रुचि के साथ सकरन के बडहरपुरवा अपनी ससुराल आया था। परिजनों का आरोप है कि किसी बात को लेकर उसका अपने साढू से विवाद हो गया था। जिसको लेकर ससुराल वालों ने कौशल को जहरीला पदार्थ खिला दिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे केजीएमयू लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ घनश्याम राम ने बताया कि कौशल की पत्नी को मायके वाले भेज नहीं रही थे। जिसको लेकर मानपुर थाने में फैसला हुआ था। उसके बाद युवक ने ससुराल में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें