सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
शहर कोतवाली के कोटरा मंदिर निवासी कल्लू उर्फ विनोद की शहर के लोनियनपुरवा में ससुराल है। बुधवार देर शाम को कल्लू अपनी पत्नी को विदा कराने लोनियनपुरवा गया था।
वहां पर बाइक सवार हमलावरों ने रंजिश के चलते उसे गोली मार दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल कल्लू ने बताया कि उसे तसौव्वर ने उस पर फायर कर दिया। उनके साथ में लालू, सूरज आदि लोग साथ में थे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।