लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र लहरपुर के नेरिया परसिया निवासी कुनकुन (28) ने गांव के बाहर शुक्रवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष सिंह ने बताया कि कुनकुन की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी कहीं चली गई थी। बताया कि कुनकुन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।