फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रेन की चपेट में आने से कटा युवक का पैर, हालत नाजुक...लखनऊ रेफर; यहां पहले भी हो चुकी कई घटनाएं

Sat, 07 Feb 2026 02:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया। नाजुक हालत देखते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। जहां हादसा हुआ, उस क्षेत्र में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से कटा युवक का पैर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया। उसे गंभीर हालत में आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना नैमिषारण्य थाना इलाके के लक्ष्मणपुर गांव की है। गांव से रेलवे लाइन निकली है। गांव निवासी लल्लू (51) किसी काम से जा रहा था। रेलवे ट्रैक पर सीतापुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने के साथ उसका पैर भी कट गया।

स्थानीय लोग उसे नैमिषारण्य स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जयप्रकाश पटेल ने बताया कि हालत नाजुक देखते हुए घायल को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में ट्रेन से कटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में स्कूल जाते समय छात्रा भी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। इससे उसके दोनों पैर कट गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें