तालगांव (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र से गुजरी रेलवे लाइन पर एक युवक ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
तालगांव क्षेत्र से गुजरी रेलवे लाइन के पर शुक्रवार को रेलवे लाइन पर सायं साढ़े तीन बजे पारिवारिक कलह के चलते क्षेत्र के गांव चांदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हर्रायपुर मजरा गोड़रिया निवासी सर्वेश (35) पुत्र स्व बाबूराम ने अज्ञात कारणों के चलते सामने से गुजर रही मालगाड़ी के सामने पटरी पर कूदकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तालगांव पुलिस ने कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। उप निरीक्षक त्रिभुवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है।