फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लाठियों से पीट किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक खेत में मेड़ के किनारे पेड़ लगाने से मना करने पर कुछ दबंगों ने एक ग्रामीण की गुरुवार को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के बृम्हचारी पुरवा मजरा सुमरावां गांव निवासी मौजीलाल ने बताया कि उसके खेत की मेड़ के किनारे गांव का ही एक दबंग पेड़ लगा रहा था। इस पर मौजीलाल ने पेड़ लगाने से मना किया। मना करने पर गांव के दबंग ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मौजीलाल पर लाठियों व धारदार से हमला कर दिया।
इस हमले में मौजीलाल ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जख्मी मौजीलाल को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मौजीलाल की पत्नी श्यामा देवी का आरोप है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। आरोप है कि थाने का एक पुलिस कर्मी मामले मेें कार्रवाई के बजाय सुलह करने का दबाव डाल रहा है। एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें