लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में हरगांव मार्ग पर ग्राम कुल्ताजपुर भट्ठा के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में हरगांव मार्ग पर ग्राम कुल्ताजपुर भटठा् के निकट एक पिकअप ने हरगांव इलाके के गुरधपा गांव निवासी प्रकाश (32) पुत्र भारत को टक्कर मार दी। जिसके बाद पिकअप पलट गई। पिकअप की टक्कर से प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप में तालगांव के शेरपुर निवासी फुजैल अहमद व दो अन्य लोग सवार थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को लहरपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।