लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को खेत जा रहा युवक रास्ते में पड़े बिजली के टूटे तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें ट्राॅमा सेंटर ओयल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के भदफर चौकी क्षेत्र के राधानपुरवा गांव के मजरा रुखारा निवासी अंकित (28) अपने घर के पास स्थित खेत जा रहे थे। तभी वह बिजली के टूटे पड़े तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई। मौके पर जांच के लिए आए उपनिरीक्षक लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि अंकित की मौत खीरी में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।