फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मशीन में उतरे करंट से युवक की मौत

Thu, 12 Mar 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। कस्बे के पसियनटोला निवासी एक युवक की बुधवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में रोना पीटना मचा है।
विज्ञापन



पसियनटोला निवासी विकास (24) दोना बनाने का काम करता था। वह घर में लगी मशीन से दोना बना रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन में करंट उतर आया। विकास करंट की चपेट में आकर मशीन से चिपक गया। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत बिजली का स्विच बंद किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजन बदहवास हो गए। युवक दोना बनाकर ही परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें