फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गलत इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत, झोपड़ी में चल रहा था क्लीनिक

Thu, 12 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। लच्छन नगर गांव निवासी पांच वर्षीय अनुराग की मंगलवार देर रात लखीमपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मृतक के पिता पंकज ने बताया कि अनुराग को बुखार था। मंगलवार देर शाम वह बेटे को दवा दिलाने के लिए राजापुर माइनर नहर के किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा क्लीनिक पर ले गए। वहां मौजूद झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद ही अनुराग की हालत बिगड़ने लगी।


घबराए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए लखीमपुर के एक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने से ही बच्चे की जान गई।
विज्ञापन



सीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।



क्षेत्र में झोलाछापों की भरमार, कार्रवाई की मांगपिता पंकज ने बताया कि इलाके में झोलाछाप चिकित्सकों की भरमार है और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। जिस झोलाछाप के यहां वह बेटे को लेकर गए थे, उसका क्लीनिक भी छप्पर के नीचे झोपड़ी में चल रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे अवैध क्लीनिक जिम्मेदार अधिकारियों की नजर में क्यों नहीं आते और इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें