फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। कोतवाली बिसवां में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक घायल हो गया। दोनों युवक गांव में ही शादी समारोह में शामिल होकर पैदल घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली बिसवां के गांव टेड़वा कला के बालगोविंद (48) और रंजीत यादव (45) दोनों शुक्रवार रात गांव के ही रामपाल यादव के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पैदल ही अपने घर जा रहे थे। तभी सकरन की तरफ से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने शोर सुनकर वाहन चालक को पकड़ लिया। दोनों घायलों को सीएचसी सांडा ले गए।
वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बालगोविंद को परिजन लखनऊ ट्राॅमा सेंटर ले गए थे। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतक और घायल के परिजनों ने शाम करीब 4 बजे शव रखकर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शव को हटवाया। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि वाहन पुलिस के कब्जे में है। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें