यूपी के सीतापुर में सोमवार की सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हादसा मैलानी से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन से हुआ। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रही। घटना कमलापुर क्षेत्र के जलालपुर शाहपुर के पास की है।