फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अ से अनार रोज तुम खाओ, अखिलेश यादव को वापस लाओ...

Fri, 01 Aug 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समाजवादी पार्टी स्कूल मर्जर का लगातार विरोध कर रही है। समाजवादी छात्रसभा ने शुक्रवार को खैराबाद के अकोहिया गांव में अनोखे तरीके से पीडीए की पाठशाला लगाई। इसमें अ से अनार व अखिलेश यादव का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने रचनात्मक तरीके से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को घेरा। पीडीए पाठशाला में बच्चों को नया पाठ अ से अनार रोज तुम खाओ, अखिलेश यादव को वापस लाओ, आ से आम का पेड़ लगाओ, आजम खान को छुड़ाओ। इ से इमली होती खट्टी, बीजेपी की सत्ता से छुट्टी। उ से उल्लू रात में आए, भाजपा जुमला फैलाए। ऋ से ऋषि हैं ज्ञान के साधक, भाजपा निकली झूठी प्रचारक। शिवम सिंह ने कहा स्कूल मर्जर के विरोध में पीडीए पाठशाला लगातार पूरे जिले में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें