फोटो-19सपा कार्यालय पर महाऋषि कश्यप व राजा निषादराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते सपा जिलध्य
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन रजनीश राठौर ने किया। जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव समेत सभी पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर राजा निषादराज गुह्य के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कश्यप ऋषि एक वैदिक ऋषि थे। इनकी गणना सप्तर्षि गणों में की जाती थी। हिंदू मान्यता के अनुसार इनके वंशज ही सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए। श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य ने अयोध्या पति श्रीराम को जंगल में एक शेर से बचाकर एक सच्चे सहपाठी मित्र का धर्म निभाया था। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार ने निषादराज गुह्य व महर्षि कश्यप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था लेकिन मौजूदा योगी सरकार ने अवकाश को समाप्त कर दिया। गोष्ठी में कार्यालय प्रभारी जय सिंह यादव, जिला सचिव चंद्रशेखर यादव, देशदीपक भार्गव, राजकिशोर गौतम, कपिल मिश्रा, जितेंद्र निषाद, अंकित यादव, पिंकू कश्यप आदि मौजूद रहे।