फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दंगल में पहलवानों ने जमकर दिखाएं दांव-पेंच

Fri, 27 Dec 2024 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दंगल में टकराते पहलवान।
विज्ञापन
सीतापुर। शैखुल औलिया हजरत गुलजार शाह रहमानी अलैह के उर्स पर आयोजित अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता बिसवां में पहलवानों ने जमकर दांव-पेंच दिखाएं। कुश्ती देखने के लिए दूरदराज के तमाम लोग पहुंचे।
विज्ञापन


लायर्स एसोसिएशन बिसवां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेंद्र वाजपेयी व मेला अध्यक्ष अब्दुल अतीक खां ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती पागल बाबा पहलवान हरियाणा व एप्पल केरल पहलवान जयपुर के बीच हुई, जिसमें पागल बाबा ने जीत दर्ज की।
दूसरी कुश्ती नेपाल के मेवा थापा व मोनी पोली के मध्य हुई। इसमें मेवा थापा ने जीत दर्ज की। इसके बाद कश्मीर जावेद गनी व गाजीपुर के राहुल पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसे जावेद गनी ने जीता। आखिरी मुकाबले में कलियर के स्टील पहलवान ने बरेली के विशाल पहलवान को धूल चटाई। दंगल आयोजक शौकत पहलवान ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें