तीन दिन पूर्व सांड के हमले से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इलाके के रेहुआ का मजरा कृपालपुर निवासी साठ वर्षीय रामसागर को रविवार शाम को दरवाजे पर घुमंतू सांड ने हमला कर घायल कर दिया था।
घायल रामसागर को सीएचसी सिधौली लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में डाॅक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। जिसके बाद बेड न मिलने की वजह से परिवार के लोग घर ले आए।
यहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।