फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां शुगर मिल में करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बिसवां शुगर मिल में काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। मृतक के परिजनों को मिल प्रबंधन की ओर सहायता राशि का चेक दिया गया है।
विज्ञापन

बिसवां इलाके के सत्तीन्नपुरवा निवासी निखिल मिश्रा उर्फ अमन (18) पुत्र सुखराज मिश्रा बिसवां सेक्सरिया शुगर फैक्टरी में ठेकेदार महेश के अंडर में मजदूरी करता था। बुधवार को रोज की तरह युवक मिल में काम कर रहा था, इसी दौरान उसे करंट लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही मिल प्रशासन के होश उड़ गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में शुगर फैक्टरी के एचआर मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार महेश के अंडर में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों को मिल प्रबंधन की तरफ से आठ लाख रुपये का चेक दिया गया है।
हाईटेंशन करंट से महिला झुलसी
महाराजनगर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली इलाके के गनेशपुर मजरा सेवंई निवासी राजारानी (55) बुधवार को गांव के बाहर आम की बाग में फसल की रखवाली कर रही थी। बताया जाता है कि बाग से होकर निकली ग्यारह हजार विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे परसेंडी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें