फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सनातन समाज को जोड़ने का काम किया

Tue, 13 Jan 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। जाति, धर्म, मजहब व संप्रदाय से ऊपर सनातन धर्म है। सनातन धर्म ने समाज को हमेशा जोड़ने का काम किया है। यह बात आरएसएस के विभाग प्रचारक अभिषेक ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जन्म जयंती पर सीता इंटर कालेज में आयोजित सपनों का भारत विषयक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपनी सुख-सुविधाओं से ज्यादा जीवन जीने के लिए आवश्यक पर्यावरण व जल को स्वच्छ रखने के लिए बेहतर प्रयास करने होंगे तथा दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाना होगा। तभी हम भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे। समाज में रिश्ते खत्म होते जा रहे हैं तथा विभिन्न उत्पादक कंपनियों के चंगुल में फंस बहकावे में आकर परिवार विघटित हो रहे हैं, जो बेहद चिंतनीय है। कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्र सौरभ कुमार को विवेकानंद की वेशभूषा में खूब सराहा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया। इस मौके पर जिला संघ चालक राजाराम, जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह, विपुल, देवेश, चक्रपाणि, सेवा भारती जिला प्रमुख केके सिंह, जितेंद्र वर्मा, धनंजय बाजपेई, मृत्युंजय बाजपेई आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें