फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर महिलाओं का हमला, फेंके ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। सुल्तानपुर गांव में जमीन की रंजिश में हुए विवाद को रोकने पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम को महिलाओं के हमले का शिकार होना पड़ा। महिलाओं ने यूपी 112 पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की पांच महिलाओं को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सुरेंद्र सिंह व रामकुमार मौर्य के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मंगलवार को तकरार हो गई। जिसके बाद मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले।
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो महिलाओं ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। खबर पाकर झरेखापुर पुलिस चौकी प्रभारी निराला तिवारी महिला आरक्षियों व थाने के सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों पक्षों की पांच महिलाओं को पकड़ लिया। इनमें सुधा सिंह, साधना सिंह व दूसरे पक्ष से माया देवी, इंद्रा देवी, भावना शामिल हैं। पुलिस ने इन पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी ने बताया कि इन दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। कई बार दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके है। दोनों पक्षों पर शांति भंग के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें