फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पाॅली हाउस में महिलाएं उगा रहीं सब्जियां

Sun, 24 May 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक के उमरापुर गांव में संचालित हुनरमंद एफपीओ की ओर से महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। इसकी ओर से सब्जी के उत्पादन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। यह महिलाएं पाॅली हाउस में सब्जी पैदा कर आय के स्रोत बढ़ा रही हैं जिससे उनका जीवनयापन हो सके।
विज्ञापन

हुनरमंद एफपीओ का संचालन राजीव भार्गव की ओर से किया जा रहा। इससें क्षेत्र के पांच गांवों की महिलाएं जुड़ी हैं। इनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए एफपीओ की ओर से अपने फार्म पर सब्जी की आधुनिक पद्धति से खेती कराई जा रही है। सब्जी की खेती कराने से संबंधित महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष और अन्य वैज्ञानिकों की ओर से तकनीकी जानकारी दी जाती है, जिससे बेहतर खेती हो सके और आय में बढ़ोतरी हो। वर्तमान में पॉली हाउस में खीरे की खेती की जा रही है। इसके बाद इसी खेत में शिमला मिर्च की पौध लगाई जाएगी।
विज्ञापन

राजीव भार्गव ने बताया कि रामदेवी, रजनी देवी, सुशीला, सुमनलता, काजल, सुमित्रा, कलावती आदि महिलाओं की ओर से सब्जी की खेती की जा रही है। एफपीओ के कार्य का आईसीएआर के निदेशक, उप निदेशक कृषि फार्म रहमानखेड़ा सहित अन्य अफसरों की ओर से निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही आधुनिक पद्धति से की जा रही खेती की सराहना भी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें