हरियाली तीज पर महिलाओं ने लोकगीतों पर किया नृत्य
सीतापुर। महिला खत्री सभा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देव भगवान श्रीरामचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सावन और कजरी के लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
अंताक्षरी प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। महिलाओं ने नए-पुराने गीतों के साथ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में लकी ड्रा निकाला गया और तीज क्वीन का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूनम टंडन और अंकिता सहगल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में महिला खत्री सभा की अध्यक्ष निर्मला मेहरोत्रा के साथ नीलिमा धवन, सीमा महेंद्र, अंशु मेहरोत्रा, निधि खन्ना, अंकिता सहगल, स्नेहा महेंद्र, पूनम टंडन, रुचि मेहरोत्रा, ममता मेहरोत्रा और गरिमा टंडन का सहयोग रहा।