फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोडवेज में महिला परिचालकों की होगी भर्ती

Wed, 09 Jul 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन निगम में एक बार महिला परिचालकों की भर्ती होगी। इसके लिए परिवहन निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 22 जुलाई को आरएम ऑफिस में भर्ती मेला लगेगा। इससे पहले भी यहां महिला परिचालकों की भर्ती हो चुकी है।
विज्ञापन



एआरएम कपिलदेव ने बताया कि एक बार फिर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए उनके कार्यालय पर 22 जुलाई को मेला लगेगा। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर मेले में शामिल हो सकते हैं। बताया कि 11 अप्रैल को भर्ती मेले में 100 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 35 महिला अभ्यर्थियों के प्रपत्र सही मिलने पर उन्हें जॉइनिंग पत्र जारी किया गया था। मगर 29 महिला परिचालकों ने ही जॉइनिंग की थी। छह ने व्यक्तिगत कारणों से जॉइनिंग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें