फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उत्पाद बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Wed, 04 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका का जरिया बन रही है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं घरेलू उपयोग के उत्पाद तैयार कर उनकी बिक्री कर रही हैं। इससे उन्हें आमदनी हो रही है और समूह के अन्य सदस्यों को भी आर्थिक लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सरस मेले में इन महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं, जहां दिवाली के लिए उपयोगी और सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मिश्रिख क्षेत्र के आरजू स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जलकुंभी से उपयोगी और सजावटी उत्पाद तैयार कर रही हैं। समूह की ओर से की-रिंग, चूड़ियां, टी-कोस्टर, टोकरियां और चप्पल बनाई जा रही हैं। जलकुंभी जैसी अनुपयोगी समझी जाने वाली वनस्पति को उपयोगी वस्तुओं में बदलकर महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। पिसावां ब्लॉक के दुबांवा गांव में संचालित जय भोले स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नारियल की झाड़ू, फूल झाड़ू, डिटर्जेंट पाउडर, टॉयलेट क्लीनर और हैंडवॉश तैयार कर रही हैं। इसी ब्लॉक के सिकंदरपुर गांव में जय श्री कृष्णा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी के दीये, भुर्का और अन्य बर्तन बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें