फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्पदंश का शिकार हुई महिला, झाड़फूंक के चक्कर में हुई मौत

Fri, 11 Aug 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। रघवापुर की लक्ष्मीदेवी (26) गुरुवार को नित्यक्रिया के लिए गई थी। वापस आने पर उसने घर की दहलीज के भीतर जैसे ही पैर रखा, वहां पहले से बैठे सांप ने उसे पैर में डस लिया।
विज्ञापन

परिजन कुछ देर तक झाड़फूंक में पड़े रहे। हालत गंभीर होने पर आननफानन महमूदाबाद लेकर जाने लगे। रास्ते में ही लक्ष्मी देवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि सर्पदंश से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन मौजूद हैं। लोग झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें