फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News:  पति से झगड़ने के बाद महिला ने छह महीने की बच्ची को नहर में फेंका, तड़पकर तोड़ा दम

Sat, 14 Mar 2026 06:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में पति से झगड़ने के बाद महिला ने छह महीने की बच्ची को नहर में फेंक दिया। बच्ची ने तड़पकर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपनी छह महीने की मासूम बच्ची को शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


घटना सिधौली थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव की है। गांव निवासी वंदना का दोपहर में अपने पति विपिन से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में वंदना अपनी छह माह की बेटी काव्या को लेकर गांव किनारे स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंची। नहर में पानी का तेज बहाव था। महिला ने बच्ची को नहर में फेंक दिया। यह देखकर पीछे आ रहे परिजन और ग्रामीण भागकर पहुंचे।

बच्ची को बचाने के लिए कई लोग नहर में कूद पड़े। बच्ची की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नहर से बच्ची को बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिधौली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें