सिधौली। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने को लेकर लोग जाने अनजाने कहीं भी रील बनाने में लग जाते हैं। ऐसा ही वाकया कस्बे के व्यस्ततम तहसील मार्ग पर हुआ। एक महिला सड़क पर ठुमके लगाने लगी। सड़क पर चल रहे राहगीरों ने भी इस नृत्य का मजा लिया और कुछ ने इसकी रील बनाकर अपने सोशल मीडिया व फेसबुक एकाउंट पर डाल दिया। महिला कौन थी यह पता नहीं चल पाया। महिला के रील बनाते समय कुछ देर के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। जिसमें बाइक सवार दो पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, परंतु इससे बेखबर महिला रील बनाने में व्यस्त रही। (संवाद)