फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला की मौत

Thu, 01 Oct 2015 10:20 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्री टोला निवासी वसीमुर्रहमान की पत्नी यास्मीन (40) को सोमवार तेज बुखार आया। परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की।
विज्ञापन


इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बुधवार को उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर मेें भी चिकित्सक उसकी हालत में सुधार न ला सके। गुरुवार सुबह यास्मीन ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार यास्मीन के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या घटती जा रही थी।

मौत के पहले की रिपोर्ट में काउंट की गई प्लेट्लेट्स 25000 पहुंच गई थी। वहीं खैराबाद के ही सरैंया मलुही निवासी जुबेर (23) को भी बुखार की शिकायत थी। मंगलवार को परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि हालत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। उधर, जिले का स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें