फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में प्रसूता का शव रख किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। कस्बे के एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ितों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। पीड़ितों ने कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढखिया खुर्द निवासी सूरज ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। इस पर 25 हजार रुपये एडवांस जमा कर दिए। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़के का जन्म हुआ है। जबकि ऑपरेशन के बारे में कुछ नहीं बताया। रात नौ बजे बताया गया कि पत्नी की मौत हो गई। शव को घर ले जाओ। शव न ले जाने पर डॉक्टर ने जबरन शव को वाहन से घर पर छोड़ दिया।
आरोप है कि पूरा रुपये न देने पर गलत इलाज कर पत्नी को मार डाला। परिजनों ने शनिवार सुबह शव को थाने ले जाकर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर देते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीएम होने के बाद परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए शव को फिर से थाने पर ले जा रहे थे। इसी दौरान एसएसआई राजपाल फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें